Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रूस में Corona का कहर, एक दिन में 1200 की मौत

Webdunia
शनिवार, 6 नवंबर 2021 (19:39 IST)
मॉस्को। रूस में कोरोना की स्थिति काफी खराब है। यहां कोरोनावायरस (Coronavirus) से करीब 1200 और लोगों की मौत हो गई साथ ही एक दिन में 40,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। रूस कोविड-19 की लहर से जूझ रहा है, जिस वजह से इस हफ्ते अधिकतर व्यवसायों को बंद करना पड़ा।
 
राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1192 लोगों की मौत हुई है और 40,735 नए मामले सामने आए हैं। इस हफ्ते के शुरू में एक दिन में रिकॉर्ड 1,195 लोगों की मौत हुई थी और 40,993 नए मरीज मिले थे। अधिकारियों ने मध्य सितंबर से मामलों में तेज़ी से वृद्धि का एक प्रमुख कारण टीकाकरण दर में कमी को बताया है।
 
रूस की सरकार ने वायरस के प्रसार को काबू में करने के लिए 6 दिन की राष्ट्रीय कार्यबंदी घोषित की थी। पिछले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आदेश दिया था कि 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच अधिकतर रूसी घर में ही रहें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर कार्यबंदी का विस्तार करने की शक्तियां स्थानीय सरकारों को दी थी।
 
देश के नोव्गोरोड क्षेत्र, साइबेरिया के टॉम्स्क, यूराल पर्वत के चेल्याबिंस्क समेत कई क्षेत्रों ने कार्यबंदी की अवधि अगले हफ्ते के अंत तक बढ़ा दी है। मॉस्को के मेयर ने कहा कि राजधानी में सोमवार से दफ्तर और व्यवसाय खोले जाने के लिए स्थिति पर्याप्त स्थिर है।
 
रूस द्वारा मिलाए गए क्रीमिया क्षेत्र में भी अगले हफ्ते से कामकाज शुरू हो जाएगा। हालांकि, रूस की राजधानी में कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे जैसे बुजुर्गों के लिए घर में रहना और व्यवसायों के लिए जरूरी होगा कि वे अपने 30 प्रतिशत कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दें। रूस में कोरोना के कुल 87 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जबकि महामारी ने 2,44,447 लोगों की जान ले ली है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments