Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ग्रेड बदलने के लिए कंप्यूटर हैक करने वाला भारतीय मूल का छात्र दोषी करार

ग्रेड बदलने के लिए कंप्यूटर हैक करने वाला भारतीय मूल का छात्र दोषी करार
, शनिवार, 19 मई 2018 (10:09 IST)
वॉशिंगटन। अपना ग्रेड बदलने के लिए प्रोफेसर के कंप्यूटर पासवर्ड की चोरी करने की बात कबूल कर चुके कंसास विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के एक पूर्व छात्र को दोषी ठहराया गया है।


लॉरेंस जर्नन वर्ल्ड की खबर के अनुसार, वरुण सारजा (20) ने शु्क्रवार को चोरी और अवैध कंप्यूटर हरकत को लेकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

डगलस काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश के हफ ने कहा कि वरुण की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, ऐसे में उसे सजा के दिशानिर्देश के अनुसार परिवीक्षा से गुजरना होगा। उसे दो जुलाई को सजा सुनाई जाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जम्मू कश्मीर में शहीद झारखंड के जवान के परिजनों को दस लाख रुपए