Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऐसा अब 6 हजार साल बाद होगा, आ रहा है दुर्लभ धूमकेतु नियोवाइज

Webdunia
मंगलवार, 14 जुलाई 2020 (15:05 IST)
धूमकेतु नियोवाइज जिसे धूमकेतु C/2020 F3 के नाम से भी जाना जाता है,  भारत में आज से 20 दिनों तक सूर्यास्त के बाद 20 मिनट के लिए खुली आंखों से दिखाई देगा। यह दुर्लभ धूमकेतु धरती पर 6 हजार साल बाद दिखाई देगा।
 
ओडिशा के पठानी सामंत तारामंडल के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह धूमकेतु 14 जुलाई से शाम से भारत में नजर आएगा। शाम के समय यह धूमकेतु आसमान में और ऊपर की ओर चढ़ेगा और लंबे समय तक दिखाई देगा। इसे दूरबीन की मदद से आसानी से देखा जा सकता है।
 
30 जुलाई के आसपास इसे 40 डिग्री की ऊंचाई पर सप्तऋर्षि मंडल के पास देखा जाएगा। जुलाई के बाद यह बहुत तेजी से गायब हो जाएगा और खुली आंखों से दिखाई नहीं देगा। हालांकि, इसे दूरबीन या स्पेस दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा।
 
इस धूमकेतु को नासा ने मार्च में खोजा था। यह धूमकेतु 22 जुलाई को पृथ्वी के सबसे पास 10.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। धीरे-धीरे यह सौरमंडल से बाहर निकल जाएगा। 

चित्र सौजन्य : ट्विटर/नासा

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चीन के साथ समझौते का क्या निकला नतीजा, उत्तरी सैन्य कमांडर ने दिया यह बयान

Burger King Murder Case में आरोपी लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल सीमा से गिरफ्तार

अहमदाबाद में 48 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा स्वदेश

गुलमर्ग हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

7 फर्जी ED अफसर कर रहे थे जबरन वसूली, जानिए फिर क्‍या हुआ...

આગળનો લેખ
Show comments