Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौसम की मार, रूसी गांव में ठंड से जम गईं लोगों की पलकें

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (14:39 IST)
मॉस्को। रूस के साइबेरियाई गांव ओइमयाकन में तापमान शून्य से 62 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इसे धरती का सबसे सर्द बसावट वाला स्थान कहा जा रहा है। पिछले दिनों अमेरिका में ठंड से जीवन बेहाल था। 
 
अब रूस के साइबेरियाई गांव ओइमयाकन में तापमान शून्य से 62 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हालात इतने खराब हैं कि यहां तापमान मापने के लिए लगाया गया थर्मामीटर भी ठंड के कारण टूट गया। लोगों को दावा है कि उनके निजी थर्मामीटरों में तापमान -67 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ है। 
 
इतनी ठंड में लोगों के सिर के बाल और पलकें तक जम गई हैं। लोगों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। जनवरी महीने में आमतौर पर यहां औसत तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है। सभी स्थान बर्फ से जमे हुए हैं। इससे पहले गांव में 1933 में तापमान -68 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा थर्मामीटर लगाया गया था लेकिन अत्यधिक ठंड में वह भी  टूट गया। गांव के सभी घर बर्फ की मोटी परत से ढके हैं। लोगों को पेन की इंक जमने से लेकर बैटरी बंद होने जैसी स्थितियों से जूझना पड़ता है। यहां वाहनों को दिनभर चालू रखना पड़ता है।
 
धरती का सबसे ठंडा स्थान दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद अंटार्कटिका है, लेकिन यह निर्जन है। वहां तापमान -89 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। 2013 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उपग्रह से अंटार्कटिका का तापमान -94.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : दाना ने छोड़े तबाही के निशान, शुरू हुआ भुवनेश्वर एयरपोर्ट

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

આગળનો લેખ
Show comments