Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चीन में 'नेपार्तक' का कहर, 1,000 मकान तबाह, 4 लाख से ज्यादा प्रभावित

Webdunia
रविवार, 10 जुलाई 2016 (10:31 IST)
बीजिंग। चीन में 1,000 से ज्यादा मकानों को तबाह कर चुके और 4.28 लाख से ज्यादा लोगों के सुरक्षित स्थानों पर जाने की वजह बन चुके चक्रवात 'नेपार्तक' के कहर के चलते 5 और लोगों के लापता होने की खबर है। इस चक्रवात के कारण देश की कई उड़ानें और रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं।
 
इस मौसम का सबसे पहला चक्रवात 'नेपार्तक' फुजियन प्रांत के शिशी शहर में दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर आया। इस दौरान चलने वाली हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी।
 
स्थानीय बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी फुझोउ समेत छह शहरों में कुल 4,28,800 लोगों को अन्यत्र पहुंचाया जा चुका है।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रविवार को की खबर के अनुसार 4 काउंटी में 282 मिमी से 405 मिमी बारिश हुई और अन्य 21 काउंटी में 100 मिमी से 200 मिमी के बीच बारिश होने की जानकारी मिली है।
 
बाढ़ के पानी के कारण खेतों, गांवों और यहां तक कि शहरी इलाके और क्षतिग्रस्त सड़कें भी पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। 5 लोगों के लापता होने की जानकारी शनिवार को दर्ज कराई गई। एजेंसी के अनुसार इस चक्रवात के आने से पहले बाढ़ के कारण विभिन्न प्रांतों में 164 लोगों के मारे जाने और 31 अन्य के लापता होने की खबर थी।
 
शिन्हुआ की खबर में यह भी बताया गया है कि देश के 5 हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण करीब 400 उड़ानें रद्द हुई हैं। 341 हाईस्पीड ट्रेनें और लगभग 5,000 बसें भी चक्रवात के कारण रद्द कर दी गईं। 
 
मछली पकड़ने वाली 33,000 से ज्यादा नौकाएं बंदरगाह में खड़ी हैं जबकि ताइवान को जाने वाली हवाई सेवाएं और जलमार्गीय सेवाएं भी निलंबित हैं। कुछ सुदूर इलाकों में बिजिली आपूर्ति ठप है।
 
पुतियन शहर में रविवार सुबह 4 घंटे में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। यहां ‘रेड रेनस्ट्रॉम अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। रिहायशी इलाके की 2 इमारतों में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद दमकलकर्मियों ने 43 लोगों को बचाया। ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में कई इमारतों के ढह जाने और भूस्खलन की खबरें हैं।
 
शियामेन शहर में पहुंचने के बाद चक्रवात ने कमजोर होकर एक तूफान का रूप ले लिया जिसके बाद प्रशासन ने चक्रवात का अलर्ट हटा लिया। प्रशासन ने घोषणा की दी कि वह शियामेन और जिनमेन के बीच ताइवान जलडमरूमध्य में यात्री नौका की सेवा बहाल करेगी।
 
पिछले 3 दिन में 80 से ज्यादा यात्री पोतों को रद्द कर दिया गया था जिसके चलते लगभग 10,000 यात्री प्रभावित हुए। चक्रवात 'नेपार्तक' शुक्रवार को 190 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ पूर्वी ताइवान पहुंचा था।
 
शिन्हुआ की खबर के अनुसार, सशस्त्र पुलिस के 32,300 से ज्यादा जवान पिछले कुछ दिनों में विभिन्न प्रांतों में हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से जूझ रहे हैं। सैनिक विभिन्न प्रांतों में फंसे हुए लोगों को निकाल रहे हैं, बांधों और तटबंधों को मजबूत कर रहे हैं, राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं और नदियों के तलों से गाद निकाल रहे हैं।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि सशस्त्र पुलिस ने 4,500 लोगों को बचाया और निकाला है। (भाषा)
 

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ
Show comments