Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चीन ने नौसेना कमांडर दोंग जून को बनाया नया रक्षामंत्री

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (18:30 IST)
China made Dong Jun the new Defense Minister : चीन ने बिना किसी स्पष्टीकरण के जनरल ली शांगफू को बर्खास्त करने के 2 महीने बाद शुक्रवार को नौसेना कमांडर जनरल दोंग जून को अपना नया रक्षामंत्री नामित किया। चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने अक्टूबर में ली के निष्कासन की पुष्टि की थी।
 
यहां आधिकारिक मीडिया ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के कमांडर दोंग को एनपीसी की स्थाईसमिति ने रक्षामंत्री नियुक्त किया है। मीडिया के मुताबिक, दोंग ने पीएलएएन के सभी प्रमुख नौसैनिक प्रभागों में काम किया है। हालांकि उनकी उम्र की जानकारी नहीं दी गई है।
 
हांगकांग से प्रकाशित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के मुताबिक, 2021 में नौसेना के शीर्ष कमांडर बनने से पहले दोंग ने उत्तरी समुद्री बेड़े में अपनी सेवा दी जो रूसी नौसेना के साथ नियमित युद्धाभ्यास करती है। उन्होंने पूर्वी समुद्री बेड़े में भी काम किया है जो जापान के साथ संभावित संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करता है। दोंग ने दक्षिणी कमान थिएटर में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जिसके जिम्मे दक्षिण चीन सागर की सुरक्षा है।
 
शीर्ष रक्षा पदों के लिए नियुक्तियों को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा मंजूरी दी जाती है, जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के महासचिव होने के अलावा केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के प्रमुख भी हैं। ली से पहले विदेश मंत्री छिन कांग को भी बिना कारण बताए उनके पद से हटा दिया गया था।
 
कांग के स्थान पर वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था। इस साल के शुरुआत में वांग ने छिन का स्थान लिया था। ली और छिन दोनों का पता नहीं है। ली अगस्त के अंत से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं बताया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments