Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बीच पर बैठकर आराम करने के लिए छोड़ दी 68 अरब डॉलर की कंपनी, कहा- मैंने बहुत कमा लिया

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (11:37 IST)
Photo - Twitter
लंदन। कामयाबी एक ऐसा पड़ाव है, जहां पहुंचने के बाद इंसान की भूख और अधिक बढ़ने लगती है। करोड़ों की दौलत कमा लेने के बाद भी व्यक्ति यही चाहता है कि वह इससे भी ज्यादा कमाए। शेयर बाजार में इन्वेस्ट करे, महंगी गाड़ियां खरीदे और बड़ा-सा बंगला बनाए। लेकिन इसी दुनिया में एक व्यक्ति ऐसा भी है, जो ये मानता है कि उसने काफी धन कमा लिया है और अब उसने अपने पद से हटने का फैसला कर लिया है। उसका कहना है कि मैं अब केवल समुद्र तट के किनारे बैठकर आराम करना चाहता हूं।
 
दुनिया की शीर्ष फंड मैनेजमेंट कंपनियों में से एक ज्यूपिटर फंड मैनेजमेंट पीएलसी के सीईओ एंड्रयू फॉर्मिका ने 1 अक्टूबर को अपने पद से हटने का फैसला किया है। उनके इस कदम ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार लंदन में रहने वाले 51 वर्षीय एंड्रयू, जिनकी कुल संपत्ति 68 अरब डॉलर है, कंपनी के निदेशक के पद से अक्टूबर अंत तक इस्तीफा दे देंगे।
 
एक इंटरव्यू के दौरान एंड्रयू ने कहा कि मैं बस समुद्र तट पर बैठना चाहता हूं और कुछ नहीं करना चाहता। इसके अलावा मैं किसी और चीज के बारे में सोचना नहीं चाहता। लगभग 30 सालों से यूके में रह रहे फॉर्मिका अपने मूल देश ऑस्ट्रेलिया लौटना चाहते हैं। उनका कहना है कि मैंने ये निर्णय व्यक्तिगत कारणों से लिया है जिनमें से एक अपने माता-पिता और परिवार के साथ वक्त बिताना है।
 
फॉर्मिका ने निदेशक का पद छोड़ने से पहले यूनाइटेड किंगडम में अपने 30 साल अच्छे से बिताए। यूके के लगभग सभी प्रतिष्ठित निवेश फर्मों में उनके नाम का डंका बजता था। उन्होंने 2017 में US fund house Janus और यूके के Henderson Group के विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
एंड्रयू फॉर्मिका के इस फैसले पर दुनियाभर में लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। उनके नाम पर बनाए गए हैशटैग (#) से ट्विटर पर लाखों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि भाग-दौड़भरी जिंदगी में इंसान पैसों के पीछे भागने में इतना व्यस्त हो गया है कि वह खुद को ही भूल गया है। एंड्रयू ने अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए यह फैसला लिया है, मैं उनके इस फैसले का अभिनंदन करता हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि जीवन में सबसे बड़ा धन मन की शांति है और एंड्रयू उसे ही पाने के लिए निकले हैं, मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।
 
फॉर्मिका 2019 में इस फंड मैनेजमेंट कंपनी में शामिल हुए थे। उनके द्वारा आधिकारिक रूप से इस्तीफे की घोषणा किए जाने के बाद कंपनी ने मैथ्यू बेस्ली को डायरेक्टर पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments