Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्‍ट, बेडरूम में फर्श पर गिरे

putin
, मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 (15:07 IST)
Vladimir Putin: सोशल नेटवर्किंग साइट टेलीग्राम पर दावा किया गया है कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की अचानक रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
 
एक टेलीग्राम चैनल जनरल SVR के हवाले से कहा कि पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनके गार्डों ने उन्हें उनके बेडरूम के फर्श पर गिरा पाया।
 
टेलीग्राम चैनल ने दावा किया कि पुतिन फर्श गिरने पर  जोरदार आवाज हुई। इस पर उनके सुरक्षाकर्मी कक्ष की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि पुतिन फर्श पर लेटे हुए थे और उनकी आंखें घूम रही थीं। तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया और उनका इलाज शुरू किया गया।
 
बताया जा रहा है कि टेलीग्राम चैनल जनरल SVR, नियमित रूप से रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करता है। उसका दावा है कि पुतिन बीमार हैं। चैनल का दावा है कि पुतिन का तुरंत उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।
 
हालांकि इस खबर की रूस की तरफ से कोई पुष्‍टि नहीं हुई है। कई मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि रूसी राष्‍ट्रपति को कार्डियक अरेस्ट नहीं  आया है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि रूसी राष्‍ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से अटकलों का दौर जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या छत्तीसगढ़ में होगा भ्रष्टाचार के रावण का दहन, भूपेश बघेल का भाजपा को जवाब