Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

No Trousers Day 2023: नो ट्राउजर्स डे पर 60 देशों के लड़के-लड़कियों ने उतार दी अपनी पैंट, आखिर क्‍या है वजह?

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (19:01 IST)
जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो जाहिर है पूरे कपड़े पहनकर निकलते हैं, लेकिन आज रविवार को लंदन में ऐसे दृश्‍य देखने को मिले जिसे देखकर हर कोई दंग था। जी, हां भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष अंडरग्राउंड मेट्रो में बिना पैंट पहने नजर आए। उपर शर्ट टाई पहने थे, लेकिन नीचे से ट्राउसर्ज गायब, सिर्फ अंडरगारमेंट्स। जिसे देखो वो बगैर स्‍कर्ट और ट्राउजर्स के था।

बस में, ट्रेन में, मॉल में जहां देखो वहां लोग ऐसे ही नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्‍या है इसके पीछे का मकसद। आखिर क्‍यों लोग उतार देते हैं अपनी पैंट और स्‍कर्ट।

दरअसल, रविवार को दुनिया के ज्‍यादातर देशों में लोगों ने ‘नो ट्राउजर्स डे’ मनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हुईं। दरअसल, इस दिन को मनाने वाले लोगों का यह 12वां साल था।

लंदन में ये आयोजन स्टिफ अपर लिप सोसाइटी ने आयोजित किया था। बता दें कि इसकी शुरुआत 2002 में न्यूयॉर्क में हुई थी। इसके बाद दुनिया के दूसरे देशों में भी यह दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा। इस आयोजन की शर्तें यह हैं कि इसमें ट्रेन में सफर करते वक्त ट्राउजर यानी पैंट नहीं पहननी होती। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ये दिखाना होता है कि पैंट पहनना भूल गए हैं। इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं।

ट्राउजर्स नहीं पहनने वाले लोगों को यह दिखाना होता है कि वे इसे पहनना भूल गए और एक दूसरे को देखकर चौंक जाते हैं कि अरे... आपने पैंट नहीं पहना।

लंदन में रविवार यही देखने को मिला। यहां बिना पैंट पहने कुछ लड़के और लड़कियां अचानक ट्रेन में चढ़ गए। यह देखकर ट्रेन में मौजूद लोग अचंभित हो गए। इतना ही नहीं बिना पैंट के पोज देकर वे फोटो भी खिंचवाने लगे। कोई सेल्‍फी ले रहा था तो कोई ग्रूप में फोटो खिंचवा रहा था। हालांकि इस दौरान लड़के-लड़कियों ने पेंट के अलावा बाकी सब कपड़े पहन रखे थे। सोशल मीडिया में इस इवेंट की तस्‍वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

क्‍यों होता है ये आयोजन?
दरअसल, इस पूरे आयोजन के पीछे कोई मकसद नहीं है। इसके पीछे ना तो कोई विरोध होता है और ना ही ये कोई इवेंट है। असल में यह लोग नो ट्राउजर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। यह हर साल मनाया जाता है। यह लगातार 12वां सालाना नो ट्राउजर्स ट्यूब राइड इवेंट (No Trousers Tube Ride) था। दरअसल, इस इवेंट की शुरुआत साल 2022 में न्यूयॉर्क से हुई थी। जिसे नो पैंट्स सबवे नाम दिया गया था। बाद में इसे दुनिया के कई देशों में मनाए जाने लगा। इस बार यह नजारा लंदन ही नहीं दुनियाभर के 60 देशों में देखने को मिला। अमेरिका, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और चेक रिपब्लिक समेत कई देशों के लोगों ने इसे सेलिब्रेट किया। इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को ऐसा जाहिर करना होता है कि मानों वह गलती से अपना ट्राउजर या जींस पहना भूल गए हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

live : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ी थी भीड़

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

આગળનો લેખ
Show comments