Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बगदाद में हथियारों के डिपो में विस्फोट, कम से कम 16 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 7 जून 2018 (09:19 IST)
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के सदर सिटी जिले में स्थित हथियारों के डिपो में आज विस्फोट होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। सुरक्षा और चिकित्सकीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।


बगदाद की सुरक्षा अभियान कमान ने एक बयान में बताया कि हथियारों के डिपो में विस्फोट हुआ है। सुरक्षाबलों ने विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक घर में रॉकेट ग्रेनेड और गोले समेत भारी हथियार बहुतायत में रखा हुआ था। इस कारण यह विस्फोट हुआ। ये हथियार एक सशस्त्र समूह के थे।

उन्होंने कहा कि विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 32 अन्य जख्मी हुए हैं। चिकित्सकीय सूत्रों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ितों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट बगदाद के उत्तर पूर्वी जिले में एक शिया मस्जिद के नजदीक हुआ है। चश्मदीदों ने कहा कि सदर सिटी जिले में विस्फोट की वजह से घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यह लोकप्रिय शिया धर्मगुरु मुकतदा सदर का गढ़ है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments