Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नेपाल में धूमधाम से मनाई 'बसंत पंचमी'

नेपाल में धूमधाम से मनाई 'बसंत पंचमी'
, मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (00:13 IST)
काठमांडू। नेपाल में सोमवार को बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इसे बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। नेपाल और भारत में इस पर्व को हिन्दू समुदाय के लोग मनाते हैं।यह जानकारी द काठमांडू पोस्ट ने दी।


इस अवसर पर विद्या, बुद्धिमत्ता, ज्ञान, कला, संगीत और संस्कृति की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व हिन्दू पंचाग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन हर साल मनाया जाता है। नेपाल और भारत में इस पर्व को हिन्दू समुदाय के लोग मनाते हैं।

इस पर्व को बसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है यह दिन छात्रों और नव शिक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से खास दिन है। इस दिन छात्र सुबह उठकर स्नान कर स्कूल और मंदिर जाकर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं तथा बसंत श्रवण को सुनते हैं।

विद्या की देवी को कई नामों जैसे शारदा, बागेश्वरी, कुमारी, बरदायनी, कामधेनु, जगतमाता और भारती से जाना जाता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'फ्री टिकट' वाले लिंक से रहें सावधान : एयर एशिया