Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तान में सियासी घमासान, इमरान पर वोटिंग से पहले नवाज शरीफ पर हमला

Webdunia
रविवार, 3 अप्रैल 2022 (08:16 IST)
लंदन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले लंदन में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर हमला किया गया। इस हमले में शरीफ का गार्ड घायल हुआ है।
 
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। नवाज पर अज्ञात शख्स ने मोबाइल फोन से हमला किया। यह मोबाइल नवाज के गार्ड के सिर पर लगा। यह हमला पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से ठीक एक दिन पहले शनिवार को हुआ।
 
शरीफ पर हमले की खबर को लेकर उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ ने इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग की है। मरियम नवाज शरीफ ने कहा है कि इमरान खान को 'उकसाने और देशद्रोह' के आरोप में गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
मरियम ने ट्वीट कर कहा कि पीटीआई के जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं या कानून-व्यवस्था को खराब करने वाली स्थिति पैदा करते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इमरान खान पर उकसाने, भड़काने और देशद्रोह करने के आरोप में मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments