Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अटारी सीमा पर पैदा हुआ बच्‍चा, मां-बाप ने नाम रखा ‘बॉर्डर’, ऐसी है बच्‍चे के जन्‍म की दिलचस्‍प कहानी

Webdunia
सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (18:24 IST)
अटारी बॉर्डर पर एक बेहद ही दिलचस्‍प मामला सामने आया है, इस खबर की सोशल मीडि‍या में जमकर चर्चा हो रही है।

दरअसल, पिछले करीब 70 दिनों से फंसे एक दंपति ने 2 दिसंबर को अटारी सीमा पर एक बच्चे को जन्म दिया है। बॉर्डर पर बच्चे का जन्म होने की वजह से उसके माता पिता ने उसका नाम 'बॉर्डर' रख दिया।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले के निवासी नींबू बाई और बलम राम अन्य पाकिस्तानी नागरिकों के साथ कई दिनों से बॉर्डर पर रह रहे हैं।

नींबू बाई को 2 दिसंबर को प्रसव पीड़ा हुई। मीडि‍या की खबरों के मुताबिक, महिला को प्रसव पीड़ा हुई, इसके बाद पास के पंजाब गांव से कई अन्य महिलाएं डिलीवरी में मदद के लिए पहुंची। वहां पहुंचकर सारी व्‍यवस्‍था की।  

जब बच्‍चा पैदा हुआ तो परिजन और सहयोगि‍यों की खुशी का ठि‍काना नहीं रहा, लेकिन यह बच्‍चा अटारी बॉर्डर पर हुआ तो उसका नाम उन्‍होंने बॉर्डर रख दिया।

महिला के पति ने बताया कि वो और एक दूसरा पाकिस्तानी नागरिक भारत तीर्थ पर आए थे, लेकिन आवश्यक दस्तावेज नहीं होने की वजह से ये सब बॉर्डर पर ही फंस गए थे। यहां पर रह रहे 97 लोगों में से 47 बच्चे हैं। इनमें से छह बच्चों का जन्म भारत में हुआ और इनकी उम्र एक साल से कम है।

खास बात है कि बलम राम के अलावा, उसी टेंट में रहने वाले एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक लाग्या राम ने भी अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है। उनका बेटा जोधपुर में साल 2020 में जन्मा था। लाग्या अपने भाई से मिलने जोधपुर आए थे, लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जा सके।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments