Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पेशावर की मस्जिद में विस्फोट, 30 से ज्यादा की मौत, 140 से अधिक घायल

Weshawar Blast
, सोमवार, 30 जनवरी 2023 (17:16 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में सोमवार दोपहर हुए भीषण धमाके में करीब 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 140 से ज्यादा घायल हो गए। मस्जिद में धमाका नमाज के बाद हुआ था। धमाका इतना तेज था कि मस्जिद की छत भी उड़ गई। 
 
पुलिस के मुताबिक यह मस्जिद पुलिस लाइन के पास है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 140 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया था। 
 
घटना के समय आत्मघाती हमलावर नमाजियों की आगे वाली पंक्ति में मौजूद था। सोशल मीडिया में शेयर किए वीडियो में मस्जिद के भीतर चारों ओर सामान बिखरा हुआ नजर आ रहा है। धमाके के कारण मस्जिद की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।  घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मियों और बचाव दल को भी भेजा गया है। इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
 
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार आत्मघाती हमलावर नमाज़ के दौरान अग्रिम पंक्ति में मौजूद था और उसी वक्त उसने खुद को उड़ा लिया। इससे ज़ोहर की नमाज अदा करने वाले दर्जनों नमाजी घायल हो गए। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जबर्दस्त माइलेज के साथ आई Toyota की Hyryder CNG, एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे राइड का मजा, कीमत 13.23 लाख रुपए