Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नौका से दुनिया की सैर, तोड़ा यह विश्‍व रिकॉर्ड

नौका से दुनिया की सैर, तोड़ा यह विश्‍व रिकॉर्ड
ब्रेस्ट , रविवार, 17 दिसंबर 2017 (10:52 IST)
ब्रेस्ट (फ्रांस)। दुनिया की सैर पर नौका से अकेले निकले फ्रांस के फ्रांकोइस गाबार्ट ने इस किस्म के अभियान का विश्व रिकॉर्ड रविवार को तोड़ दिया। उन्होंने यह सैर 42 दिन 16 घंटे 40 मिनट और 35 सेकंड में पूरी की।

फ्रांस के उत्तर- पश्चिम में उशांत द्वीप और इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम में लिजार्ड प्वॉइंट के बीच आभासी समापन रेखा 34 वर्षीय गाबार्ट ने पार कर ली। इस तरह उन्होंने फ्रांस के ही थॉमस कोविले के रिकॉर्ड को 6 दिन तथा 10 घंटे के अंतर से तोड़ दिया।

वर्ल्ड सेलिंग स्पीड काउंसिल के पर्यवेक्षक ने दौड़ के समय की घोषणा की लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि से पहले नौका के ब्लैक बॉक्स तथा जीपीएस डेटा की जांच की जाएगी।

अकेले नौकायन करते हुए दुनिया की सैर पूरी करने वाले गाबार्ट इस अभियान को पूरा करने वाले  चौथे व्यक्ति हैं। पहला रिकॉर्ड वर्ष 2004 में बना था। इसे हासिल किया था फ्रांस के ही फ्रांसिस जोयोन ने। उन्होंने यह अभियान 72 दिन तथा 22 घंटे में पूरा किया था। (भाषा)

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

होंडुरास में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, राष्‍ट्रपति की बहन समेत 6 की मौत