Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

संदिग्ध हथियारबंद ने किया अमेरिका में भारतीय मूल के एक परिवार का अपहरण

संदिग्ध हथियारबंद ने किया अमेरिका में भारतीय मूल के एक परिवार का अपहरण
, मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (20:05 IST)
लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भारतीय मूल के एक परिवार के 4 सदस्यों का अपहरण कर लिया गया है जिसमें 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने आगाह किया है कि संदिग्ध हथियारबंद है और उसे खतरनाक माना है। सेंट्रल वैली के परिवार का सोमवार को कैलिफोर्निया की मर्स्ड काउंटी में अपहरण किया गया।
 
परिवार के सदस्यों की पहचान 8 माह की आरुही धेरी, उसकी मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और अंकल 39 वर्षीय अमनदीप सिंह के रूप में की गई है। शेरिफ पुलिस ने एक शख्स की 2 तस्वीरें जारी की हैं जिसे वे अपहरणकर्ता मान रहे हैं। उन्होंने संदिग्ध की पहचान बताते हुए कहा कि उसका सिर मुंडा हुआ है और उसने एक हूडी (टी-शर्ट के साथ जुड़ी टोपी) पहन रखी है।
 
प्राधिकारियों ने सोमवार शाम को बताया कि हथियाबंद तथा खतरनाक माने जा रहे एक व्यक्ति ने 8 महीने की बच्ची तथा उसके माता-पिता का अपहरण किया है। परिवार के एक रिश्तेदार का भी अपहरण किया गया है। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि अभी तक मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कोई फिरौती नहीं मांगी गई है। हमें आपकी मदद की जरूरत है। हम संदिग्ध को हथियारबंद और खतरनाक मानते हैं।
 
शेरिफ वार्नके ने कहा कि अभी तक हमें घटना के पीछे की वजह का नहीं पता चला है। हमें बस यह पता है कि उनका अपहरण हो गया है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध के बारे में कुछ भी पता चलने पर पुलिस को खबर देने की अपील की है।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, मिलेगी 1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर की पुरस्कार राशि