Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने गाया 'जन गण मन', छुए PM मोदी के पैर

Mary Milliben
, शनिवार, 24 जून 2023 (11:20 IST)
American singer Mary Milliben : भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पैर छूने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर देखा जा रहा है। बता दें कि इसके पहले न्यू पापुआ गिनी के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए थे। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा का समापन वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करके किया। इस कार्यक्रम के अंत में अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने मोदी के पैर छुकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके पहले मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया। राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद 38 वर्षीय  मिलबेन पीएम मोदी की ओर बढ़ीं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

क्या कहा मैरी मिलबेन ने : मैरी मिलबेन ने वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया को बताया कि मैं यहां आकर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। प्रधानमंत्री मोदी एक अद्भुत शख्स हैं। राजकीय यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मुझे रोनाल्ड रीगन सेंटर में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय प्रवासियों को राष्ट्रगान गाते हुए सुनना अच्छा लगा। आप उन सभी की आवाज में जुनून सुन सकते हैं, आज रात यहां होना मेरे लिए सच्चा सम्मान रहा। बता दें कि अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन भारत में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘ओम जय जगदीश हरे’ के लिए बेहद लोकप्रिय हैं।
edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बागी हुए भाड़े के सैनिक, वैगनर्स का रूसी सैन्य मुख्यालय पर कब्जा, पुतिन को उखाड़ेंगे