Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमेरिकी सेना का तालिबानी नेताओं पर हमला, 50 की मौत

अमेरिकी सेना का तालिबानी नेताओं पर हमला, 50 की मौत
, बुधवार, 30 मई 2018 (09:07 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की सेना ने पिछले सप्ताह दक्षिणी अफगानिस्तान में एकत्र हुए तालिबान नेताओं को निशाना बनाकर गोलाबारी की, जिसमें कम से कम 50 लोग मारे गए।


अमेरिका के एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। लेफ्टिनेट कर्नल मार्टिन ओ डोनेल ने बताया कि इन हमलों का प्रभाव हेलमंड प्रांत के बाहर भी महसूस किया जाएगा। हमले में चार रॉकेटों ने तालिबान के एक कमान एवं नियंत्रण पोस्ट को नष्ट किया है।

24 मई को हुए इस हमले की घोषणा पिछले सप्ताह की गई, लेकिन कितने लोग मारे गए थे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। ओ डोनेल ने बताया कि मुसा कला जिले में तालिबान कमांडरों की उच्चस्तरीय बैठक को निशाना बनाया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पुलवामा में आतंकियों ने एसपीओ को मारी गोली, हालत गंभीर