Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Gun Culture in America: स्कूलों में गोलीबारी की इन घटनाओं से पहले भी दहला है अमेरिका

Gun Culture in America: स्कूलों में गोलीबारी की इन घटनाओं से पहले भी दहला है अमेरिका
, बुधवार, 25 मई 2022 (16:42 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका में पिछले कई वर्षों में स्कूल और कॉलेज में गोलीबारी तथा अन्य हमलों की घटनाएं हुई हैं, लेकिन वर्ष 1999 में कोलोराडो के कोलंबिन हाईस्कूल में हुई गोलीबारी से पहले तक स्कूलों में ऐसी घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों की संख्या इकाई में थी। इसके बाद से स्कूलों में गोलीबारी की घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या 10 से अधिक रही है। ऐसी 2 घटनाएं हाल में टेक्सास में हुईं।

 
रॉब एलीमेंट्री स्कूल, मई 2022 : टेक्सास के उवाल्डे में एक प्राथमिक विद्यालय में 18 वर्षीय हथियारबंद ने मंगलवार को गोलीबारी की जिसमें 21 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। टेक्सास के गवर्नर गॉव ग्रेग एबॉट ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में हमलावर भी मार गया।
 
सैंटा फे हाईस्कूल, मई 2018 : ह्यूस्टन में एक स्कूल में 17 वर्षीय व्यक्ति ने गोलियां चलाईं जिसमें 10 लोग मारे गए। इनमें से अधिकांश छात्र थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।
 
मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल, फरवरी 2018 : फ्लोरिडा के पार्कलैंड में एक स्कूल में हमले में 14 छात्रों और 3 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 20 वर्षीय संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

 
यूएमपीक्यूयूए कम्युनिटी कॉलेज, अक्टूबर 2015 : ओरेगन के रोजबर्ग में एक व्यक्ति ने स्कूल में 9 लोगों की हत्या कर दी और 9 अन्य को लोगों घायल कर दिया, फिर अपनी जान ले ली।
 
सैंडी हुक एलीमेंटरी स्कूल, दिसंबर 2012 : कनेक्टिकट के न्यूटाउन में 19 वर्षीय व्यक्ति ने घर पर पहले अपनी मां की हत्या की, फिर वह पास के सैंडी हुक स्कूल गया और वहां उसने 20 बच्चों और 6 शिक्षकों की हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली।
 
वर्जीनिया टेक, अप्रैल 2007 : अप्रैल 2007 में 23 वर्षीय छात्र ने वर्जीनिया के ब्लैक्सबर्ग में 32 लोगों की हत्या कर दी। हमले में 2 दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए। इसके बाद हथियारबंद ने खुद को गोली मार ली।
 
रेड लेक हाईस्कूल, मार्च 2005 : मिनेसोटा में 16 वर्षीय छात्र ने घर पर अपने दादा और उनके साथी की हत्या की, इसके बाद वह पास के रेड लेक हाईस्कूल में गया, जहां उसने खुद को गोली मारने से पहले 5 छात्रों, 1  शिक्षक और एक सुरक्षाकर्मी को मार डाला।
 
कोलंबिन हाईस्कूल, अप्रैल 1999 : कोलोराडो के लिटलटन में 2 छात्रों ने स्कूल में अपने 12 साथियों और 1  शिक्षक की हत्या कर दी और कई को घायल किया, बाद में दोनों ने आत्महत्या कर ली।(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एचडीएफसी बैंक ने जारी की क्रेडिट कार्ड की नई रेंज, जानिए इसके फायदे