Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देह व्यापार के आरोप में भारतीय मूल के दंपति अमेरिका में गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 18 जून 2018 (14:46 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के एक दंपति को अमेरिका में नामी-गिरामी लोगों के लिए कथित तौर पर देह व्यापार रैकेट चलाने और इसके लिए कम से कम पांच टॉलीवुड अभिनेत्रियों को झांसा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।


यह रैकेट कथित तौर पर देशभर में होने वाले भारतीय सम्मेलनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन अभिनेत्रियों की पेशकश करता था। शिकागो ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक 34 वर्षीय किशन मोदुगुमुड़ी इस देह व्यापार को चलाता था।

टॉलीवुड फिल्म जगत में उसने महत्वपूर्ण जगह बना ली थी और कई हिट फिल्मों का सहनिर्माण भी किया था। शिकागो की जिला अदालत में पेश 42 पृष्ठों की आपराधिक शिकायत के मुताबिक गिरोह अपने ग्राहकों से 3,000 डॉलर वसूल करता था। मोदुगुमुड़ी और उसकी पत्नी चंद्रा (31) इस बात का पूरा ब्योरा रखते थे कि कौन सी-लड़की किस व्यक्ति के पास भेजी गई और उसे कितने पैसे मिले।

शिकायत के मुताबिक मोदुगुमुड़ी ने टॉलीवुड की अभिनेत्रियों में से एक को और उसके परिवार को धमकाया कि अगर उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को कुछ भी बताया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। मोदुगुमुड़ी और उसकी पत्नी को अप्रैल में वॉशिंगटन के उपनगर से गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे संघीय हिरासत में हैं।

अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश मारिया वाल्डेज ने उन्हें फिलहाल के लिए हिरासत में ही रखने के आदेश दिया है। दंपति के दोनों बच्चे वर्जीनिया में बाल कल्याण अधिकारियों के संरक्षण में हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें : राष्ट्रपति

स्पेस में फंसे 4 अंतरिक्षयात्री लौटे पृथ्‍वी पर, सुनीता विलियम्स क्यों नहीं आ पा रहीं?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

जाते जाते कितनों को धनी बना गए रतन टाटा, अपने कुत्‍ते से लेकर बटलर तक, देखिये वसीयत में कितने नाम

Bangladesh : पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को कोर्ट ने किया बरी, 42 लोगों की हत्या मामले में थीं आरोपी

આગળનો લેખ
Show comments