Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नावनली रिहा

रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नावनली रिहा
मॉस्को , सोमवार, 29 जनवरी 2018 (10:25 IST)
मॉस्को। रूस में मार्च में होने वाले चुनाव का विरोध कर रहे विपक्षी पार्टी के नेता एलेक्सी नावनली को थोड़ी देर हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने रिहा कर दिया। चुनावों के विरोध में हजारों लोगों ने रैली निकाली थी। इस दौरान ही नावनली को गिरफ्तार किया गया था।
 
 
नावनली और उनके समर्थकों का कहना है कि ये चुनाव महज दिखावा हैं। नावनली ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि मुझे रिहा कर दिया गया। आज का दिन महत्वपूर्ण था, उन सभी का शु्क्रिया, जो अपने अधिकारों के लिए लड़ने से डरे नहीं।
 
इन चुनावों में ब्लादिमीर पुतिन के जीत दर्ज करने की संभावना है जिसके चलते विपक्षी नेता चुनावों का विरोध कर रहे हैं। विपक्षी नेता ने मॉस्को के लोगों से हार न मानने की गुहार भी लगाई। उन्होंने ट्वीट किया कि आप मेरे लिए नहीं, बल्कि अपने और अपने भविष्य के लिए रैली कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मंत्रालय के समक्ष आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान की मौत