Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सीरिया के पूर्वी शहर दीर एजोर में हवाई हमलों में 22 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (11:57 IST)
बेरूत। एक निगरानी समूह ने दावा किया है कि सीरिया में पूर्वी शहर दीर एजोर के पास सरकार के कब्जे वाले हिस्से में अज्ञात विमान से किए गए हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।
 
एक स्थानीय अधिकारी और सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ रहे अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया और मरने वालों की संख्या 14 तथा घायलों की संख्या 30 बताई है। यह आंकड़ा निगरानी समूह द्वारा दिए गए आंकड़े से कम है।
 
ब्रिटेन की ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि शहर पर आईएस का कब्जा है लेकिन हमला सरकार के कब्जे वाले निकटवर्ती इलाके में हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसा भूलवश हुआ है।
 
लड़ाई की निगरानी करने वाले समूह ने बताया कि निकटवर्ती अल-कुसूर में हुए इस हमले में 22 नागरिक मारे गए हैं। शहर में मौजूद सरकार के एक सूत्र ने नाम उजागर ने करने की शर्त पर बात करते हुए, हमले के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया।
 
सूत्र ने कहा, ‘दीर एजोर शहर के पास अल-कुसूर में गठबंधन बलों के विमानों से किए हवाई हमलों में 14 नागरिक मारे गए और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।’ उन्होंने कहा कि हमले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है।
 
गठबंधन बलों ने हमले पर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र से मिली एक खबर में कहा गया है कि सीरिया में कथित तौर पर रासायनिक हथियारों से किए गए हमलों की अंतरराष्ट्रीय जांच आगे बढ़ाई जाए या नहीं, इस मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में आज मतदान होगा।
 
बहरहाल, इस कदम पर रूस अपने वीटो अधिकार का उपयोग कर सकता है। रूस सीरिया का सहयोगी है।
 
अमेरिका ने पिछले सप्ताह पेश किए गए अपने मसौदा संकल्प पर मतदान का अनुरोध किया है। इस संकल्प से संयुक्त ‘यूएन-ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ कैमिकल वेपन्स’ (ओपीसीडब्लू) पैनल को सीरिया में जांच एक साल तक और जारी रखने की अनुमति मिलेगी। यह पैनल जांच कर रहा है कि सीरिया में पिछले छह साल से जारी युद्ध के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस से किए गए हमलों के पीछे किसका हाथ था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments