Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आईएस के खिलाफ जंग में महिलाओं ने उठाए हथियार

आईएस के खिलाफ जंग में महिलाओं ने उठाए हथियार
लंदन , रविवार, 15 जनवरी 2017 (09:02 IST)
लंदन। हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत जावजान में अब सैंकड़ों महिलाओं ने कुख्यात आतंकवादी संगठनों आईएस और तालिबान के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।
 
अफगानिस्तान में तालिबान और तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगे प्रांत में हाल ही में सक्रिय हुए आईएस की कार्रवाई में लगभग बहुत सी महिलाओं ने अपने पति, बेटे और भाई को खोया है।
 
एक अफगानी महिला गुल बीवी ने बताया, 'मैं अपने परिवार के कुल नौ सदस्यों को खो दिया है। तालिबान और इस्लामिक स्टेट ने मेरे पांच बेटों और भतीजों को मार डाला है। मैंने इन आतंकवादियों को परास्त करने के लिए हथियार उठा लिया है ताकि किसी अन्य लोगों के बेटों को वह मार न सके।'
 
अपने परिवार की रक्षा के लिए महिला ने एक स्थानीय पुलिस कमांडर शेर अली से गत महीने ही बंदूक और हथियार की मांग की थी। अली ने कहा कि वह मेरे पास आईं और बोली कि यदि आप मुझे हथियार उपलब्ध नहीं करायेंगे तो वह तालिबान या आईएस के हाथों मरने से पहले ही खुद को समाप्त कर लेंगी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हिटलर-मुसोलिनी भी दमदार ब्रांड थे : राहुल गांधी