Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गरीबी पर किए गए काम को पहचान मिलने से खुश हैं नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी

Webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (01:15 IST)
न्यूयॉर्क। वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार पाने वाले 58 साल के भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी ने कहा कि दुनिया के सबसे गरीब लोगों को ध्यान में रखकर किए गए काम को इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर वह खुश हैं। उन्हें नहीं पता था कि यह पुरस्कार इतनी जल्दी मिल जाएगा। उन्हें तो उम्मीद थी कि 10 साल के बाद वे इस पुरस्कार के हकदार होंगे।
 
भारत में जन्में और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में प्रोफेसर बनर्जी को यह पुरस्कार उनकी पत्नी 47 वर्षीय एस्थर डुफ्लो और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री 54 वर्षीय माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से मिला है। उन्हें यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए उनके शोध कार्यों के लिए दिया गया है।
 
21 साल बाद किसी भारतवंशी को अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए चुना गया। अभिजीत से पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अमर्त्य सेन को 1998 में अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार का सम्मान मिला था।
 
नोबेल प्राइज डॉट ओआरजी को दिए साक्षात्कार में बनर्जी ने कहा कि यह पुरस्कार इस तथ्य को प्रतिबिंबित करता है कि हम कभी कभी सबके भले की बात करते हैं। लेकिन यह कुछ ऐसा है जिस पर ऐसे पुरस्कार के मामले में हमेशा ध्यान नहीं दिया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि वह खुश है कि इस ओर भी कुछ ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अन्य जिन सभी बातों के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है वह उतनी महत्वपूर्ण नहीं है। 
 
लेकिन इस बात को पुरस्कार मिलना इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करेगा। दुनिया में बहुत लोग हैं जो असल काम करते हैं, वह हमारी तरह नहीं है। यह असल काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने वाला पुरस्कार है।
 
अभिजीत के अनुसार मैं अपनी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अन्य साथी पिछले 20 साल से इस विषय पर काम कर रहे हैं। हमने गरीबी खत्म करने के समाधान देने की कोशिश की है।

नोबेल पुरस्कार की खबर सुनने के बाद सोने चला गया : अभिजीत बनर्जी सोमवार की सुबह स्टॉकहोम से नोबेल पुरस्कार प्राप्त होने की खबर मिलते ही वह सोने चले गए। बनर्जी ने कहा, ‘हां, अहले सुबह की बात है। मैं इतनी सुबह नहीं जगता। मैंने सोचा कि अगर मैं सोया नहीं तो गड़बड़ हो जाएगी क्योंकि इसके बाद मेरे फोन की घंटी लगातार बजती रहेगी।'
 
सुबह 6 बजे हुई पुरस्कार की घोषणा : न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजे 2019 के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। बनर्जी ने कहा कि मैं ज्यादा नहीं सो पाए क्योंकि मुझे सम्मानित करने की खबर भारत से यूरोप तक फैल गई और फोन आने लगे। यहां तक कि मैं अपनी मां से भी बात नहीं कर पाया।
 
केवल 5 विवाहित दम्पत्तियों को नोबेल पुरस्कार : यह पूछने पर कि बनर्जी और डुफ्लो को विवाहित दंपति के तौर पर नोबेल हासिल हुआ है तो उन्होंने इसे ‘विशेष’ करार दिया। नोबेल पुरस्कार के इतिहास में केवल पांच अन्य विवाहित दंपतियों को यह प्राप्त हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments