Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमेरिका में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित 9 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 8 मई 2023 (21:34 IST)
Firing in America: ह्यूस्टन। अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास (state of Dallas) में भीड़भाड़ वाले एक मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर (Indian engineer) समेत 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।  गोलीबारी की यह घटना शनिवार को 'एलेन प्रीमियम आउटलेट्स' (Allen Premium Outlets) में दोपहर करीब 3.30 बजे हुई।
 
'न्यूयॉर्क पोस्ट' समाचार पत्र के अनुसार मैकिन्नी निवासी ऐश्वर्या थाटिकोंडा एक मित्र के साथ खरीदारी कर रही थीं, जब बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने 33 वर्षीय हमलावर गार्सिया को गोली मार दी।
 
ऐश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम करती थीं। उनके परिवार के एक प्रतिनिधि ने डब्ल्यूएफएए टेलीविजन स्टेशन से पुष्टि की कि इस हिंसा के पीड़ितों में ऐश्वर्या भी शामिल हैं। टीवी स्टेशन ने बताया कि वह टेक्सास में काम करती थीं और उनका परिवार भारत में रहता है।
 
खबर के अनुसार ऐश्वर्या के परिवार की योजना उनके शव को भारत वापस ले जाने की है। ऐश्वर्या के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह 2 साल से अधिक समय से डलास में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं। गोलीबारी की इस घटना के बाद डलास में गार्सिया के माता-पिता से जुड़े एक घर की पुलिस ने तलाशी ली। वहीं अधिकारियों ने एक होटल की भी छानबीन की, जहां हमलावर ठहरा था।
 
अमेरिका में गोलीबारी की घटना से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, देश में 2023 में अब तक कम से कम 198 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 मई को टेक्सास के एक स्कूल में एक हमलावर ने गोलियां चलाकर 19 बच्चों और 2 वयस्कों की जान ले ली थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments