Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

खेत में सो रहे थे, जिहादियों ने सात लोगों के सिर में गोली मारी

खेत में सो रहे थे, जिहादियों ने सात लोगों के सिर में गोली मारी
कानो , शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (09:57 IST)
कानो। पूर्वोत्तर नाइजीरिया स्थित एडावा राज्य में एक खेत में काम करने वाले सात लोगों की संदिग्ध बंदूकधारियों ने सिर में गोली मार हत्या कर दी। खेत के मालिक ने यह जानकारी दी। हमलावरों के बोको हराम से जुड़े होने की आशंका है।
 
बंदूकधारी वहां सुरक्षा कर्मियों के भेष में पहुंचे और स्थानीय समयानुसार तड़के सुबह तीन बजे गोम्बी जिले के सबॉन गड़ी गांव में खेत में सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। मजदूरों को नजदीक से गोली मारी गई और उनके हाथों का पीछे बांध दिया गया था।
 
खेत के मालिक याकूबु सर्किन-बाका एवं स्थानीय शिकारी संघ के प्रमुख ने कहा कि खेत में काम करने गए आठ लोगों में से सात को उन्होंने (हमलावरों ने) मार गिराया, जबकि एक व्यक्ति वहां से भागने में कामयाब रहा। सभी मृतक गोम्बी के शिकारी संघ के सदस्य थे।
 
सर्किन ने कहा कि उनके हाथ कमर के पीछे बंधे थे और उनके सिर पर गोली के निशान थे। वहां से बचकर निकले एकमात्र व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को सुरक्षा कर्मी समझ लिया था। सर्किन ने हमले के पीछे कौन था इसपर बात करने से इनकार कर दिया लेकिन पीड़ितों के रिश्तेदार ने बोको हराम जिहादियों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा दफ्तर पर पाटीदारों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज