Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मिस्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 शांति सैनिकों की मौत

मिस्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 शांति सैनिकों की मौत
, शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (11:25 IST)
काहिरा। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें अमेरिका, फ्रांस और चेक गणराज्य के 7 शांति सैनिकों की मौत हो गई। बहुराष्ट्रीय सुरक्षाबल एवं पर्यवेक्षक दल (एमएफओ) ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।
 
एमएफओ ने वक्तव्य में कहा कि नियमित प्रशिक्षण के दौरान 12 नवंबर को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हमारे 7 शांति सैनिकों की मौत से हम बेहद दुखी हैं। इन सैनिकों का संबंध 3 देशों से था। मारे गए शांति सैनिकों में 5 अमेरिका, 1 फ्रांस और 1 चेक गणराज्य का था। इस दुर्घटना में एक शांति सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया। यह दुर्घटना मिस्र के शर्म-अल-शेख इलाके में हेलीकॉप्टर की नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई।
 
वक्तव्य के मुताबिक इस दुर्घटना के पीछे तकनीकी कारणों को जिम्मेदार बताया जा रहा है जिसकी जांच की जाएगी। मिस्र और इसराइल के अधिकारी राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि मिस्र और इसराइल के बीच 1978 में हुए शांति समझौते की निगरानी करने के लिए 13 देशों के 1,000 से अधिक शांति सैनिक मिस्र में तैनात हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कमला हैरिस के बाद कैलीफोर्निया की सीनेट सीट के लिए रो खन्ना प्रबल दावेदार