Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान में मस्जिद का गुम्बद गिरा, 3 की मौत

पाकिस्तान में मस्जिद का गुम्बद गिरा, 3 की मौत
, शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (15:50 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में एक निर्माणाधीन मस्जिद का गुम्बद गिर जाने की घटना में कम से कम 3 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। मीडिया में शुक्रवार को आई खबर में इसकी जानकारी दी गई।
ALSO READ: यूपी के फिरोजाबाद में मंदिर में चोरी, साधु का शव भी मिला
डॉन समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि यह घटना गुरुवार को मनावान स्थित अल हफीज गार्डेन हाउसिंग सोसाइटी में हुई, जहां यह मस्जिद बनाई जा रही थी। अखबार की खबर में कहा गया है कि बचावकर्मियों ने 1 शव बाहर निकाला जबकि 2 अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। खबर में कहा गया है कि इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

करनाल में विवाद के बाद मोटरसाइकलों में लगाई आग, 2 आरोपी गिरफ्तार