Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रतिबंध के बावजूद मिस्र में 12 साल की बच्ची की खतने के बाद मौत

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (22:40 IST)
काहिरा। दक्षिणी मिस्र में 12 साल की एक बच्ची की खतने (एफएमजी) के बाद इस सप्ताह मौत हो जाने का मामला सामने आया है। एक न्यायिक बयान में कहा गया कि बच्ची के माता-पिता उसे उस चिकित्सक के पास ले गए थे, जो एफएमजी करता था।
 
मिस्र में 2008 में संसद में एक कानून पारित किया गया जिसके तहत महिलाओं के खतने पर प्रतिबंध लग गया, हालांकि विपक्षी दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। देश में खतना अपराध होने के बावजूद बड़े पैमाने पर यह सदियों पुरानी परंपरा चल रही है।
 
अभियोजन कार्यालय से गुरुवार रात एक बयान जारी करके कहा कि असिउत प्रांत में बच्ची की मौत के बाद मिस्र के सरकारी वकील ने बच्ची के माता-पिता और खतना करने वाले चिकित्सक को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए।
 
तदवेन जेंडर रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक अल्मे फहमी कहते हैं कि मिस्र में और लड़कियों को खतने के लिए बाध्य किया जाएगा और उनमें से और लड़कियों की तब तक मौतें होती रहेगी, जब तक कि देश में इसके लिए स्पष्ट रणनीति नहीं होगी और इसे सही में अपराध नहीं माना जाएगा।
 
सरकार ने 2015 में एक सर्वेक्षण कराया था जिसमें यह सामने आया कि मिस्र की 87 फीसदी महिलाओं का 15 से 49 साल की उम्र में खतना हुआ था।
 
2016 में मिस्र के सांसदों ने एफएमजी कानून में संशोधन किया जिसमें इसे छोटे जुर्म की श्रेणी से हटाकर बड़े जुर्म की श्रेणी में लाया गया। पहले इसके दोषियों को 2 साल तक की जेल का प्रावधान था लेकिन बड़े जुर्म की श्रेणी में आने के बाद इसके लिए कड़े दंड के प्रावधान हैं। हालांकि महिला अधिकारों की वकील कहती हैं कि इस कानून में अब भी कई खामियां हैं। हाल के वर्षों में बच्चियों की खतने के बाद मौत के कई मामले सामने आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments