Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंडोनेशिया में स्वर्ण खदान धसकने से 12 महिलाओं की मौत, 2 घायल

इंडोनेशिया में स्वर्ण खदान धसकने से 12 महिलाओं की मौत, 2 घायल
, शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (12:32 IST)
मेडन (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर सोने के अवैध खनन अभियान के दौरान भूस्खलन हो गया जिसके चलते करीब 12 महिलाएं कई टन मिट्टी के नीचे दब गई जिनके शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
स्थानीय पुलिस प्रमुख मार्लोन राजगुकगुक ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा के मांडैलिंग नेटाल जिले के एक दूरदराज के गांव में एक छोटी और अनधिकृत सोने की खदान में लगभग 14 महिलाएं गुरुवार को 2 मीटर (6.5 फीट) गहरे गड्ढे में सोने की तलाश कर रही थीं तभी भूस्खलन ने आसपास की पहाड़ियों को हिला दिया और वे सभी महिलाएं उसकी मिट्टी के नीचे दब गईं।
 
राजगुकगुक ने बताया कि 2 घंटे तक चले तलाशी एवं बचाव अभियान में 2 घायल महिलाओं को बचा लिया गया और 12 अन्य महिलाओं के शवों को मलबे से निकाला गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में सोने के अवैध गड्ढों को बंद कर दिया है, जहां से गुरुवार को हुए भूस्खलन से पहले तक ग्रामीण पारंपरिक तरीके से सोना निकालते थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ट्विटर की खरीद के लिए मस्क ने टेस्ला के 4 अरब डॉलर कीमत के शेयर बेचे