Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नेपाल में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 23 घायल

राप्ती नदी में गिरी बस

नेपाल में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 23 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

काठमांडू , शनिवार, 13 जनवरी 2024 (16:33 IST)
12 people died in road accident in Nepal : नेपाल (Nepal) के लुम्बिनी (Lumbini) प्रांत में एक बस के राप्ती नदी (Rapti river) में गिर जाने से 2 भारतीय नागरिकों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी। 'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई, जब नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर भगलुबंग पुल से नीचे राप्ती नदी में गिर गई।
 
राप्ती नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत : रिपोर्ट में कहा गया कि एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इस हादसे में कुल 23 लोग घायल हो गए। पुलिस उपनिरीक्षक सुंदर तिवारी ने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर के नेपालगंज मेडिकल टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बस चालक लाल बहादुर नेपाली (28) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Redmi Note 13 : सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 1000 करोड़ की बिक्री