Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Corona ने बिगाड़ी यूरोप की 'सेहत', फ्रांस में 1 दिन में 1.80 लाख केस

Webdunia
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (14:12 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के बढ़ते मामलों के बीच यूरोप में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फ्रांस में एक दिन में 1 लाख 79 हजार 807 केस दर्ज किए गए हैं। 
 
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि छुट्टियों के दौरान रिपोर्टिंग कि देरी के कारण एक दिन में संक्रमण के इतने केस देखे गए हैं। फ्रांस ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच नए साल के उत्सव पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। 3 जनवरी से सभी लोगों को घर से काम करने के लिए कहा गया है तथा इंडोर कार्यक्रम के लिए सिर्फ 2000 लोगों की संख्या को सीमित किया गया है। हालांकि फ्रांस के प्रधानमंत्री जीएन कास्टेक्स ने नए साल पर कर्फ्यू की घोषणा नहीं की है।
 
फ्रांस स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण के 1600 से अधिक मरीजों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। यूरोप में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए कई देशों ने पहले ही कोविड प्रतिबंध लगा दिए हैं। 
ब्रिटेन भी रिकॉर्ड केस : फ्रांस के साथ ही इटली, ग्रीस, पुर्तगाल और ब्रिटेन जैसे देशों का भी कोरोना से बुरा हाल है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जर्मनी तथा ग्रीस ने अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। 
 
दूसरी ओर ब्रिटेन में भी स्थिति अच्छी नहीं है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1,29,471 मामले सामने आए हैं। इसमें उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड का डेटा नहीं शामिल है। ब्रिटेन में 24 दिसंबर को भी सबसे अधिक 1,22,186 केस सामने आए थे। 
 
पाबंदियां लगना शुरू : जानकारी के मुताबिक यूरोपीय देशों में पब, जिम आदि एक बार फिर बंद किए जा रहे हैं। रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा रहा है। आने वाले समय में लॉकडाउन की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। लोगों की इम्युनिटी बनी रहे इसके लिए वैक्सीन की तीसरी डोज लगना भी शुरू हो गई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments