Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भागते हुए 5 मील तक किया एम्‍बुलेंस का पीछा और अस्‍पताल पहुंचा घोड़ा, बेजुबान की इमोशनल कहानी जानकर आंखें छलक आएगी, देखें वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (17:25 IST)
आगे-आगे एंबुलेंस और पीछे भागता हुआ घोड़ा। घोड़ा एंबुलेंस के पीछे करीब 5 मील तक दौड़ता रहा। एक घोड़े की भावुक कर देने वाली यह कहानी इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है, आप जानेंगे तो भावुक हुए बिना नहीं रहेंगे। आइए जानते हैं क्‍या है कहानी।

कहते हैं कि इंसान भावुक होते हैं, लेकिन जानवरों की भावुकता के बारे में जानकर आपकी आंखें छलक आएगी।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें तेज रफ्तार एंबुलेंस के पीछे एक घोड़ा दौड़ता दिखाई दे रहा है। वायरल होता यह वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

एक घोड़े के इस तरह दौड़ने वाले नजारे को देख हर कोई दंग था। हर कोई ये समझ नहीं पा रहा था कि आखिर क्यों यह घोड़ा इस एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ लगा रहा है।

वायरल हो रहा यह वीडियो उदयपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक बीमार घोड़ी को इलाज के लिए एंबुलेंस से पशु हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। इस दौरान अपनी बहन के लिए एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ता घोड़े ने पांच मील का सफर तय करते हुए अस्पताल तक जा पहुंचा।

रिपोर्ट के मुताबिक अपनी बहन के बीमार होने के बाद से घोड़ा गुमसुम और उदास रहने लगा था। जब इलाज के लिए बीमार घोड़ी को पशु हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तब घोड़ा एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ने लगा। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भले जानवर बेजुबान होते हों, लेकिन भावनाएं तो उन में भी होती हैं।

वायरल होता यह वीडियो आईएफएस (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो पर हजारों लोग व्यूज और लाइक कर रहे हैं। इसे देखकर कोई भावुक हो रहा है तो कोई कह रहा है कि हम इंसानों ने जज्‍बातों को खो दिया है, लेकिन जानवरों में ये आज भी बरकरार है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कराड से पृथ्वीराज लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments