Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत में दिखे लाल कान वाले हाथी

भारत में दिखे लाल कान वाले हाथी
नई दिल्ली। एशिया में लाल कान वाले हाथी विलुप्‍त प्रजाति में आते हैं। हाल ही में कुछ लाल कान वाले हाथियों को देखा गया था। बैंक में काम करने वाले जयदीप राजपूत ने कुछ लाल कान वाले हाथियों की फोटो ली है। ये फोटो कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्‍तराखंड की हैं।
 
नई दिल्‍ली के रहने वाले 56 वर्षीय जगदीप राजपूत ने बताया कि प्राकृतिक रंजकता की वजह से कुछ हाथियों के कान लाल हो जाते हैं। नर हाथी अकेला होता है वह अकेला ही जंगल में भ्रमण करता है। नर हाथी को बड़ा होने के बाद उसके समूह से अलग होना पड़ता है जबकि मादा हाथी को बड़ा होने के बाद भी समूह में ही रखा जाता है। 
 
जगदीप ने बताया कि उन्‍होंने पहली बार लाल कान वाले हाथियों को देखा है। उस दौरान नेशनल पार्क में मौजूद सभी लोगों ने पहली बार लाल कान वाले हाथियों को देखा। लाल कान वाले हाथियों की प्रजाति विलुप्‍त होने के कगार पर है।

इस तरह से उनका दिखना उनकी प्रजाति के लिए शुभ संकेत है। जगदीप ने बताया कि वह हाथी इतना बड़ा होने के बाद भी एक समझदार मनुष्‍य की तरह व्‍यवहार कर रहा था। हर हाथी के कान लाल रंग के नहीं होते हैं। इसमें जगह और प्रकृति का भी योगदान होता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

निशान चूक गए नहीं तो कारगिल लड़ाई में मारे जाते नवाज शरीफ और परवेज मुशर्रफ