Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

‘मां कसम बदला लूंगा’… 22 किलोमीटर दूर से लौटा बंदर और उस शख्‍स से लिया ‘बदला’ जिसने...

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (12:54 IST)
बदला लेने की कहानी आपने बॉलीवुड फि‍ल्‍मों में सुनी होगी। लेकिन अगर कोई बंदर अपने साथ हुए अन्‍याय का बदला ले तो इसे आप क्‍या कहेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की कहानी की चर्चा हो रही है। इसे मंकीज रिवेंज कहा जा रहा है। अगर आप इसे कहें कि ‘मां कसम बदला लूंगा’ तो शायद गलत नहीं होगा।

ये खबर कर्नाटक की है। जहां एक शख्स ने जंगली बंदर की खबर वन विभाग को दे दी थी। जिसके बाद उसे दूर कहीं ले जाया गया। बस, इसी बात से नाराज होकर बंदर ने शख्स का जीना हराम कर दिया। बदला लेने वाले कर्नाटक के इस बंदर की कहानी जानकर लोग हैरान हैं।

कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के कोट्टिघेरा गांव में कुछ दिनों से पांच साल का एक बंदर आतंक मचा रहा था। इससे लोगों के मन में खौफ था। बंदर के खौफ के कारण लोग परेशान थे। उसे पकड़वाने के लिए गांव में रहने वाले एक शख्स जगदीश ने वन वभाग को सूचना दी।

इसके बाद बंदर को पकड़वाने में भी जगदीश ने मदद की। बंदर को पकड़ तो लिया गया, लेकिन बंदर ने शख्स को पहचान लिया। जंगल में छोड़े जाने के बाद बंदर एक हफ्ते बाद वापस आया। लेकिन लोगों को तंग करने के लिए नहीं। उसे पकड़वाने वाले जगदीश से बदला लेने के लिए। हैरानी की बात है कि उसने गांव के किसी दूसरे शख्‍स को परेशान नहीं किया, वो सीधा जगदीश के पास ही गया।

5 साल का ये बंदर बोनेट मैकक्वे प्रजाति का है। ये गांव में आने-जाने वाले लोगों पर अटैक करता था। अगर कोई कुछ खाता दिखाई देता, तो उससे खाना छीन लेता। सब्जी और फल बेचने वाले उससे त्रस्त हो गए थे। बंदर गांव के बच्चों को परेशान कर रहा था। इस कारण गांव में रहने वाले एक ऑटो ड्राइवर ने वन विभाग को उसे पकड़ने के लिए कॉल कर दिया।

बंदर को बुलाने वाले ऑटो ड्राइवर जगदीश ने उसे पकड़वाने में भी मदद की थी। उसने उसे जाल बुनकर फंसाया था। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे लेकर जंगल गई और वहां छोड़ आई। इसके बाद जगदीश बंदर के निशाने पर आ गया।

एक हफ्ते बाद बंदर गांव में वापस लौटा और सीधा जगदीश को टारगेट किया। वो जहां जाता, बंदर पीछे पीछे पहुंच जाता। बंदर ने उस पर अटैक किया। उसके ऑटो की सीट फाड़ दी। शख्स बंदर के खौफ से घर से नहीं निकल पा रहा था। दुबारा से वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई और 22 सितंबर को उसे फिर से जंगल छोड़ा गया।

इस घटना के सामने आने के बाद से एनिमल एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। बंदर या अन्य जानवर किसी से बदला लेने के लिए 22 किलोमीटर से लौटा हो ऐसा कभी नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments