Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ये है ‘लखपति नौकरानी’, काम क्‍या करती है जानकर होश उड़ जाएंगे!

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (17:18 IST)
अमेरिका के अलबामा में रहने वाली केटिया सोशल मीडि‍या में खूब सुर्खि‍यां बटोर रही हैं। वजह है उसका लखपति होना। लेकिन उसका काम ऐसा नहीं है कि वो लखपति‍ हो जाए, लेकिन बावजूद इसके वो धनवान हो गई है। इस बात का खुद केटि‍या नाम की इस महिला ने खुलासा किया है।

केटिया ने लोगों के साथ अपने काम के बारे में जानकारी शेयर की है। जब केटि‍या ने लोगों को अपनी इनकम के बारे में बताया तो सभी का मुंह खुला रह गया।

उसने बताया कि लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। वो दूसरों के घरों के बाथरूम और टॉयलेट साफ़ करती है। जब लोगों को इसका पता चलता है तो वो केटिया को इग्नोर करते हैं और उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन केटिया को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसने बताया कि वो अपनी जॉब से काफी प्यार करती है। उसे सफाई करना पसंद था। इसलिए उसने इसे अपना प्रोफेशन बना लिया। केटिया ने दावा किया है कि सिर्फ तीन दिन में वो इस काम के जरिये 720 यूरो यानी लगभग 80 हजार रुपए कमा लेती है।

इसी के चलते केटिया ने अपना क्लीनिंग बिजनेस शुरू कर दिया। इसके अंदर उसे टैक्स तो देना पड़ता है, लेकिन उसकी इनकम ज्यादा है। विदेशों में नौकरानियां कंपनी द्वारा हायर की जताई है। इसमें सेफ्टी का ध्‍यान रखा जाता है। लेकिन केटिया ने बताया कि दूसरी कंपनी द्वारा हायर होने पर ब्रोकर ही अच्छा ख़ासा पैसा खा जाता है। इसलिए उसने खुद का क्लीनिंग बिजनेस का फैसला लिया। अब केटिया मात्र तीन दिन में अस्सी हजार तक कमा लेती है।

केटिया अपने टिकटोक अकाउंट पर सफाई के वीडि‍यो बनाकर डालती है। वो बाथरूम और टॉयलेट साफ़ करती नजर आती है। वो ज्यादातर काम महंगे पॉश एरिया में करती है। वहां इनकम काफी ज्यादा है। केटिया का वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं। कई लोग कह रहे हैं कि वो अपनी जॉब छोड़ अब खुद का सफाई बिजनेस शुरू करने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments