Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गर्लफ्रेंड की आखि‍री सांसें उखड़ रही थी, अंतिम पल में ब्‍वॉयफ्रेंड ने जो किया वो बन गई ‘प्‍यार की मिसाल’

Webdunia
रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (14:44 IST)
भारत में आज करवा चौथ मनाई जा रही है। इस उत्‍सव में महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामनाओं के साथ चांद निकलने तक भूखी और प्‍यासी रहेगी।

विदेशों में ऐसी कोई परंपरा नहीं है, लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है जिसने सभी को भावुक कर दिया है।
एना लेगर और ग्रेग पीटर्स की प्रेम कहानी इस दौर में बेपनाह मोहब्बत की मिसाल है। जब ग्रेग को पता था कि अगले कुछ पल में उसकी प्रेमिका की एना की मौत हो जाएगी, तो जो किया वो मिसाल बन गया।

ये कहानी ब्रिटेन में रहने वाले ग्रेग पीटर्स की है, जिन्होंने मौत से जूझ रही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए ये भी नहीं देखा कि वो कितने पलों की मेहमान है

ग्रेग पीटर्स और उनकी गर्लफ्रेंड एना लेगर की कहानी किसी फिल्म की तरह है। दोनों को एक-दूसरे से बहुत प्यार था। उनके घरवालों को भी उनके इस प्यार से कोई ऐतराज़ नहीं था, लेकिन शायद भगवान को उनका ज़िंदगी भर साथ रहना मंजूर नहीं था। शादी से कुछ वक्त पहले एना एक भयानक एक्सिडेंट का शिकार हो गईं और उनके बचने की उम्मीद न के बराबर थी। ऐसी परिस्थिति में उनके ब्वॉयफ्रेंड ग्रेग ने जो किया, वो किसी हीरो के काम से कम नहीं था।

The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक 34 साल के जिम मैनेजर ग्रेग पीटर्स की मुलाकात 28 साल की एना लेगर से 18 महीने पहले हुई थी। उनकी शादी लगभग तय हो चुकी थी। इसी बीच एक दिन दफ्तर से लौटते वक्त एना लेगर की कार का एक्सिडेंट हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि एना की स्थिति काफी गंभीर हो गई। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद भी एना की स्थिति बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर्स ने उसे ICU में शिफ्ट कर दिया और एना इसी बीच कोमा में चली गईं।

ग्रेग पीटर्स की हालत ये सब देखकर मानसिक तौर पर बिगड़ रही थी। वो एना को किसी भी तरह से अपनी पत्नी के तौर पर देखना चाहता था, ताकि ये नाम उसके नाम के साथ हमेशा रहे। ऐसे में ग्रेग ने ICU के डॉक्टर्स से मिन्नतें करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से अस्पताल के बिस्तर पर ही रिंग पहनाकर शादी कर ली। शादी के कुछ ही देर बाद एना इस दुनिया से विदा हो गईं।

परिवार और ग्रेग की सहमति से एना के 6 अंगों को डोनेट किया गया है। ग्रेग का कहना है कि हो सकता है इसे कानूनी तौर पर शादी न माना जाए, लेकिन मैंने उसकी उंगली में अपनी रिंग डालकर उसे मन से पत्नी माना है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments