Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद जो दिखता है जंगल जैसा

अनिरुद्ध जोशी
सांकेतिक चित्र
वैसे तो दुनिया का सबसे विशालकाय वृक्ष है ब्राजील नट्स, जो ब्राजील में है और जिसने देखने के लिए दुनियाभार से लोग वहां जाते हैं परंतु यह बरगद नहीं है। दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद का पेड़ भारत में है। आओ जानते हैं इस बरगद के बारे में रोचक जानकारी।
 
भारत में यूं तो बरगद के ऐसे भी पेड़ है जिनके हजारों वर्ष पुराने होने का दावा किया जाता है और साथ ही कई विशालकाय बरगद भी है लेकिन हम जिस बरगद की बात कर रहे हैं उसके सामने सभी छोटे हैं। इसे कहते हैं 'द ग्रेट बनियान ट्री'।
 
इस विशालकाय वृक्ष को पहली बार देखने से समझ में यह आता है कि यह कोई छोटासा जंगल है जिसमें हजारों एक जैसे वृक्ष उगे हुए हैं लेकिन गौर से देखने पर समझ में आता है कि यह तो एक ही वृक्ष है जिसकी जटाएं, जड़ और तने चारों और फैल गए हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में ही है यह विश्व का सबसे बड़ा और विशालकाय बरगद का पेड़। हर साल देश-विदेश से हजारों टूरिस्ट इस बरगद को देखने के लिए आते हैं। यदि आप भी इसे देखना चाहते हैं तो चलिये जान लेते हैं कि यह वृक्ष कहां पर है।
 
यह बरगद का पेड़ कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में है। साल 1787 में जब इस बॉटनिकल गार्डेन को स्थापित किया गया, उस समय इस बरगद की उम्र 15 से साल 20 साल थी। इस लिहाज से आज इस बरगद की उम्र लगभग 254 साल हो चली होगी। इस बरगद को दूर से देखें तो ये एक जंगल की तरह नजर आता हैं। दरअसल, बरगद के पेड़ की शाखाओं से निकली जटाएं पानी की तलाश में नीचे जमीन की और बढ़ती गईं, जो बाद में जड़ के रूप में पेड़ को पानी और सहारा देने लगीं।
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि ये बरगद दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ है, जो लगभग 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस बरगद की 3,372 से अधिक जटाएं जड़ का रूप ले चुकी हैं। सबसे सुखद यह कि यह बरगद पक्षियों की 87 अलग-अलग प्रजातियां का सुकून भरा घर भी है। मूल तने की परिधि जमीन से 1.7 मीटर की ऊंचाई पर 16.5 मीटर थी। वर्तमान में यह लगभग 18.918 वर्ग मीट के क्षेत्र में फैला है। वृक्ष की परिधि लगभग 486 मीटर है। इसकी सबसे ऊंची शाखा 24 मीटर लंबी है। वर्तमान में जमीन तक पहुंचने वाली स्तंभ जड़ों की कुल संख्या 3,772 है।
 
साल 1884 और 1987 में आए 2 चक्रवाती तुफानों ने इस बरगद को काफी नुकसान पहुंचाया था। साल 1925 में इस विशाल बरगद की मुख्य शाखा में फंगस लग गया, जिसके बाद मुख्य शाखा को काटना पड़ा, लेकिन इतना कुछ झेलने के बाद भी ये बरगद आज शान से अपनी जगह पर अडिग और अटल खड़ा है। 19वीं शताब्दी की कुछ यात्रा वृत्तातों में इसका उल्लेख अवश्य मिलता है।
 
इसकी विशलता को देखते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है। इस विशाल बरगद के सम्मान में भारत सरकार ने साल 1987 में डाक टिकट जारी किया था और यह बरगद बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिन्ह भी है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : दाना ने छोड़े तबाही के निशान, शुरू हुआ भुवनेश्वर एयरपोर्ट

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

આગળનો લેખ
Show comments