Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्‍यों आज भी मालिक की कब्र पर जाकर बैठती है ये बि‍ल्‍ली, क्‍या है कनेक्‍शन?

क्‍यों आज भी मालिक की कब्र पर जाकर बैठती है ये बि‍ल्‍ली, क्‍या है कनेक्‍शन?
, शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (18:25 IST)
सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों और मालिक से जुड़ी काफी कहानियां सुनी होंगी। अब एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो रहा है।

इस कहानी में करीब दो महीने पहले एक मालिक का निधन हो जाता है, जिसके बाद उसकी बिल्ली आज तक उसकी कब्र पर बैठती है।

दरअसल, 6 नवंबर 2021 को सर्बिया के पूर्व मुफ्ती शेख मुआमेर ज़ुकोरली की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। अब उनकी एक बिल्ली उनकी कब्र पर जाकर रोजाना बैठती है।

मुआमेर ज़ुकोरली सर्बिया के मुस्लिम समुदाय के एक प्रसिद्ध शख्सियत थे। उनकी एक पालतू बिल्ली है जो उनसे इतनी मोहब्बत करती थी कि उनके मरने के दो महीने बाद भी वह उनसे दूर नहीं जाना चाहती।

रिपोर्ट के मुताबिक दो महीने बाद भी बिल्ली उनके कब्र के पास बैठी रहती है। 6 नवंबर के दिन ज़ुकोरली की मौत के बाद उनकी बिल्ली सबसे पहले वहां पहुंच गई थी। जिसके बाद वो बिल्ली लगातार वहां बैठी रहती है।

चाहे ठंड हो या फिर गर्मी वो वहां से उठती नहीं। वह तकरीबन हर दिन उनकी कब्र के आसपास ही बैठी रहती है। दोनों की ये मोहब्बत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बेहद प्यार बरसा रहे हैं। ये पोस्ट फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।
webdunia

यह खबर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर अकाउंट पर शेयर की जा रही है। आप सभी पोस्ट को Lavader नामक पेज पर देख सकते हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने इमोशनल कैप्शन में लिखा- बिल्ली अभी भी यहीं है।

इस पोस्ट को 9 नवंबर को ट्वीट किया था। अब ये पोस्ट लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि वे इसे और भी प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मायावती का खास चुनावी प्लान, जन्मदिन पर BSP की रणनीति का होगा एलान!