Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

डॉक्‍टर्स हो गए हैरान जब पता चला कि यह महिला रोती हैं खून के आंसू!

डॉक्‍टर्स हो गए हैरान जब पता चला कि यह महिला रोती हैं खून के आंसू!
, सोमवार, 22 मार्च 2021 (18:18 IST)
हर महिला को पीरियड्स  के दौरान अलग तरह की परेशानी होती है। किसी के पेट में तेज दर्द उठता है, किसी को ब्लोटिंग  की शिकायत हो जाती है, किसी के हाथ-पैरों में दर्द होने लगता है तो किसी की भूख खत्म हो जाती है।

लेकिन चंडीगढ़ की 25 साल की एक महिला को पीरियड्स के दौरान आंखों से खून निकलने की परेशानी है।
इस महिला का केस 'ब्रिटिश मेडिकल जर्नल'  में पब्लिश हुआ था। इसके मुताबिक, 5 साल पहले महिला ने आंखों से खून निकलने पर डॉक्टर से संपर्क किया था। इस दौरान महिला को किसी भी तरह का दर्द या दूसरी परेशानी नहीं होती थी। उसके साथ ऐसा दो बार हुआ था। कई टेस्ट करने के बाद भी डॉक्टर्स इस अजीब समस्या को समझ नहीं पाए थे।

इस केस की अच्छी तरह से स्टडी करने पर डॉक्टर्स को समझ में आया कि सिर्फ पीरियड्स के दौरान ही महिला की आंखों से खून निकलता था। महिला के कई टेस्ट करने के बाद जांच में पता चला कि यह दुर्लभ परिस्थिति 'ऑक्यूलर विकेरियस मेंस्ट्रुएशन' है, जिसकी वजह से पीरियड्स में गर्भाशय के अलावा अन्य अंगों से भी खून निकलता है। यह ब्लीडिंग होंठ, आंख, फेफड़े, पेट और नाक से भी हो सकती है। इस केस में महिला की आंखों से ब्लीडिंग होती थी।

इस महिला की ऑक्यूलर ब्लीडिंग की कोई फैमिली हिस्ट्री नहीं थी। इस वजह से भी डॉक्टर्स काफी हैरान रह गए थे। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी स्टडी के मुताबिक, महिला 3 महीने के हॉर्मोनल ट्रीटमेंट के बाद ठीक हो गई थी। यह एक बेहद रेयर मेडिकल कंडिशन है। इसे हेमोलेक्रिया यानी ब्लडी टियर्स के नाम से भी जानते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिका समेत 3 देशों में हुए अध्ययन में AstraZeneca Vaccine के प्रभावी होने का मिला प्रमाण