Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा में संजय शुक्ला, यह क्या कह गए कैलाश विजयवर्गीय?

विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला पर दर्ज की थी बड़ी जीत

Webdunia
शनिवार, 9 मार्च 2024 (12:36 IST)
इंदौर। आपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चाओं में है। ताजा मामला आज सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय का है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए। इनमें कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ चुनाव लड़े संजय शुक्ला भी है।

ALSO READ: पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भाजपा में शामिल, इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका
पार्टी नेता उस समय हैरान रह गए जब कैलाश विजयवर्गीय के भरे मंच से कहा कि (संजय) साले पहले तेरी गाली सुनीं और अब तुझे भी पार्टी में लेना पड़ रहा है। इसके बाद कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। इस पर संजय शुक्ला ने कहा कि मैं आपका बच्चा हूं।
 
कैलाश विजयवर्गीय का ये कहना की पहले तेरी गाली सुनी अब पार्टी में लेना पड़ रहा है इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। 
 
संजय शुक्ला के खिलाफ पिछले दिनों खनिज विभाग ने भी करोड़ो की रिकवरी निकाली थी। बहरहाल संजय शुक्ला भी अपने राजनीतिक गुरु सुरेश पचौरी के साथ बीजेपी में आ गए और सारे पाप धुल गए। <

कैलाश विजयवर्गीय फिर बोले संजय शुक्ला के भाजपा में शामिल होने पर की तेरी गाली सुनी और तुझे ही फिर ले रहा हूं पार्टी में pic.twitter.com/vaZ6CVgEHk

— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) March 9, 2024 >कमलनाथ के साथ कई लोगों की भाजपा में आने की अटकलें थीं। कमलनाथ भले ही कांग्रेस में रूक गए लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन कौन पाप धोने के लिए भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ, चीन से मांगा 1.4 अरब डॉलर का कर्ज

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

આગળનો લેખ
Show comments