Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Indore : सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल बना सकता है विजेता, सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में वक्ताओं ने रखे विचार

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2022 (20:55 IST)
इंदौर। विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में रविवार को सोशल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें सुशांत सिन्हा, मेजर सुरेंद्र पुनिया, डॉ. गौरव प्रधान, अंशुल सक्सेना जैसे वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व बहुत बढ़ गया है। सोशल मीडिया की सही इस्तेमाल करने वाला ही विजेता बन सकता है। 
 
शुभारंभ में अतिथियों दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् और अतिथियों का स्वागत किया गया। कॉन्क्लेव की प्रस्तावना विनित नवाथे ने रखी। इसमें कई सत्रों में कई विषयों पर अपने विचार रखे। आज हम युद्ध के दौर में हैं। पत्रकार सुशांत सिन्हा ने कहा कि आज सोशल मीडिया की चर्चा करना बहुत आवश्यक हो गया है। 
सोशल मीडिया की ताकत का सही इस्तेमाल करने वाला विजेता हो सकता है। तीसरे सत्र 'फेमिनिज्म के मायने' में सोनाली निरगुंडे, माला ठाकुर, कोमल जोशी, दिव्या गुप्ता ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भारत में नारीवाद जैसे किसी भी 'वाद' की कभी आवश्यकता नहीं रही। सोशल मीडिया के द्वारा फेक फेमिनिज्म का प्रतिकार किया जाना आवश्यक है। 
 
चतुर्थ सत्र में मेजर सुरेंद्र पुनिया 'आंतरिक सुरक्षा एवं सोशल मीडिया' विषय पर अपने विचार रखे।  उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ़्ल्युएन्सर ही नहीं, आप धर्म रक्षक हैं, संस्कृति रक्षक हैं। सोशल मीडिया दो तरह से कार्य करता है फैन्टेसी और फैक्ट। 
 
औरंगजेब जैसे आक्रमणकारी कभी हमारे देश के नायक नहीं हो सकते, बल्कि कलाम साहब हैं। देश में 8वीं कमांड इंफॉर्मेशन वॉर होनी चाहिए। मीडिया के कुछ संस्थानों का प्रयास है कि भारत के लोगों की जागृति ना हो पाए। पंचम सत्र में गौरव प्रधान ने कहा कि भारत में सनातन धर्म के सूर्य उदय हो चुका है। 
भारत विश्व में जल्द ही पावर हाउस बनेगा। समापन सत्र में अंशुल सक्सेना ने कहा कि यह देश की विडंबना है कि हम एक आतंकवादी को तो जानते हैं, मगर एक जवान की बारे में नहीं। यह सोशल मीडिया के गलत विमर्श के कारण होता है। सोशल मीडिया पर हमें चाहिए कि हमें ट्रोल से घबराना नहीं चाहिए। आभार टीनू जैन ने माना। मंजुषा जौहरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

આગળનો લેખ
Show comments