Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उड़ते विमान में महिला बीमार, इंदौर में मेडिकल इमरजैंसी लैंडिंग

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (12:24 IST)
इंदौर। एक महिला की तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली से बैंगलुरु जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। रात को महिला यात्री को उतारने के बाद विमान 11 बजे बैंगलुरु के लिए रवाना हुआ।
 
दरअसल विमान में सवार एक महिला यात्री ने सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर पायलट ने मामले की गंभीरता को समझते हुए नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर होने के कारण विमान की यहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई। महिला यात्री को तुरंत एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया, जहां जांच में सब ठीक पाया गया। बताया जा रहा है एसिडिटि की वजह से महिला को सीने में दर्द हुआ था।
 
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से बैंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के पायलट ने रात करीब 9.45 बजे एटीसी से संपर्क करते हुए फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी ने पायलट को तुरंत विमान को डायवर्ट कर इंदौर लाने की अनुमति दी। साथ ही एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी अलर्ट भी जारी किया गया।
 
इस पर एयरपोर्ट पर तुरंत एम्बुलेंस और डॉक्टर को तैयार किया गया। विमान रात 10.07 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद महिला यात्री को तुरंत एम्बुलेंस में शिफ्ट कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments