Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंदौर में 12 घंटे में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

indore greenary mission

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 14 जुलाई 2024 (09:44 IST)
Indore news in hindi : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 14 जुलाई (रविवार) को महज 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की जाएगी और पौधरोपण के इस महाभियान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे। 
 
इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2,649 स्थानों पर कुल 51 लाख पौधे लगाने का अभियान चल रहा है और इनमें से 11 लाख पौधे सीमा सुरक्षा बल की रेवती निशानेबाजी रेंज के विशाल परिसर में रविवार को सुबह छह बजे और शाम छह बजे के बीच लगाए जाएंगे।
 
कई संस्थाओं और लोगों ने दिए 20 करोड़ मूल्य के पौधे : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, सरकार और जनता की भागीदारी से आयोजित दुनिया के इस सबसे बड़े पौधारोपण कार्यक्रम में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे और वह खुद भी पौधा लगाएंगे। नगरीय विकास मंत्री ने कहा, इस कार्यक्रम के लिए कई संस्थाओं और लोगों ने हमें करीब 20 करोड़ मूल्य के पौधे स्वेच्छा से दिए हैं।
 
उन्होंने बताया कि अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे में शाह राज्य के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंस से लोकार्पण भी करेंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि पौधरोपण को लेकर असम के एक मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नया कीर्तिमान बनाने की तैयारियां बड़े पैमाने पर जारी हैं।
 
टूटेगा असम का रिकॉर्ड : ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्योरे के मुताबिक असम के उदलगुड़ी में राज्य सरकार के वन विभाग ने पिछले साल 13 और 14 सितंबर के बीच 24 घंटों के भीतर 9,21,730 पौधे लगाने का रिकॉर्ड कायम किया था। इंदौर में 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाने के अभियान की निगरानी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि रविवार को मौके पर मौजूद रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

weather update : असम में बाढ़ से 8.4 लाख प्रभावित, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट