Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Photos : इंदौर पर चढ़ा रंगपंचमी का रंग, मिसाइलों से उड़ा गुलाल; तोपों से बरसाए गए फूल, उमड़ा जनसैलाब

Photos : इंदौर पर चढ़ा रंगपंचमी का रंग, मिसाइलों से उड़ा गुलाल; तोपों से बरसाए गए फूल, उमड़ा जनसैलाब
, रविवार, 12 मार्च 2023 (17:03 IST)
इंदौर। रंगपंचमी पर इंदौर में सुबह से रंग-गुलाल उड़ने लगा। इंदौर की ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ और युवाओं की टोली राजवाड़ा पहुंची। 
 
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में फागुनी मस्ती के माहौल में रंगपंचमी पर हर साल निकाली जाने वाली गेर  (होली की विशाल शोभायात्रा) को यूनेस्को की मान्यता दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन तीन साल के अंतराल के बाद फिर कवायद शुरू की।
webdunia
प्रशासन ने गेर को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के तौर पर यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए वर्ष 2020 में योजना बनाई थी, लेकिन कोविड-19 का प्रकोप शुरू होने के बाद यह कवायद सिरे नहीं चढ़ सकी। 
webdunia
शहर में गेर की परंपरा रियासत काल में शुरू हुई, जब होलकर राजवंश के लोग रंगपंचमी पर आम जनता के साथ होली खेलने के लिए सड़कों पर निकलते थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अहमदाबाद टेस्ट में दोहरे शतक से चूके विराट कोहली, शानदार खेल से जीता सबका दिल