Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mumbai hoarding accident: इंदौर के पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर की पत्नी सहित मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 मई 2024 (16:01 IST)
Mumbai hoarding accident: मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर (Ghatkopar) में 13 मई को विशाल होर्डिंग (hoarding) गिर गया था। इस भयानक हादसे में इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया (Manoj Chansoriya) और उनकी पत्नी अनिता चंसोरिया का भी निधन हो गया है।

ALSO READ: कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत
 
मनोज चंसोरिया पत्नी के यूएस वीजा की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मुंबई गए थे तभी कार से लौटते हुए वे होर्डिंग की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए। 2 दिनों तक परिजनों के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी उन्हें तलाश रहे थे और आखिरकार 2 रेस्क्यू टीमों ने सबसे आखिरी में जब उनकी कार को निकाला तब उन दोनों की मौत की जानकारी मिली।

ALSO READ: NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल
 
वे इंदौर में 2014 से 2017 तक बतौर एयरपोर्ट डायरेक्टर पदस्थ थे। यहां से वे 2017 में अमृतसर एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद 2020 में पदोन्नत होकर दिल्ली पहुंचे और 2022 में दिल्ली से मुंबई ट्रांसफर हुए। 28 मार्च 2024 को ही वे अथॉरिटी से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे जबलपुर शिफ्ट हो गए थे। कल जब इंदौर में इसकी जानकारी मिली तो यहां भी स्टाफ शोक में डूब गया। चंसोरिया मुंबई से लौटते हुए इंदौर भी आने वाले थे। अब जबलपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments