Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Indore : थाने में बनाई वीडियो, सोशल मीडिया पर की पोस्ट, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 4 अगस्त 2024 (20:42 IST)
Case filed against two people for making video in police station : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पुलिस थाने में वीडियो बनाने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह वीडियो शनिवार को हीरानगर पुलिस थाने में बनाया गया था और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया।
ALSO READ: IIT Indore को मिला धमकीभरा ईमेल, केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की दी धमकी
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वीडियो शनिवार को हीरानगर पुलिस थाने में बनाया गया था और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा कि आरोपियों रवि प्रजापत और युवराज को अनुसूचित जाति समुदाय के एक व्यक्ति पर अत्याचार के मामले में पुलिस थाने बुलाया गया था।
ALSO READ: Indore : पति ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, मोबाइल में कैद हुई घटना
उन्होंने बताया कि दोनों से बेसबॉल के खेल में इस्तेमाल होने वाले उस बल्ले को जमा करने को कहा गया था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने शिकायतकर्ता की कथित तौर पर पिटाई करने के लिए किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों शनिवार को पुलिस थाने पहुंचे और जब पुलिसकर्मी व्यस्त थे तो उन्होंने बल्ला पकड़े हुए एक वीडियो बनाया और इसे अपने दोस्तों को भेज दिया।
ALSO READ: Indore में 2 स्‍कूलों पर दो-दो लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...
उन्होंने बताया कि वीडियो को उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments