Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Indore Municipal Election 2022 : पुष्यमित्र भार्गव बने इंदौर के महापौर, भाजपा के 'गढ़' को ढहाने में नाकाम हुई कांग्रेस

Indore Municipal Election 2022 : पुष्यमित्र भार्गव बने इंदौर के महापौर, भाजपा के 'गढ़' को ढहाने में नाकाम हुई कांग्रेस
, रविवार, 17 जुलाई 2022 (22:02 IST)
इंदौर। कांग्रेस एक बार फिर भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में नाकाम रही। भाजपा ने बहुमत हासिल करने के साथ ही मेयर पद को भी हासिल किया। भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के विधायक और कद्दावर नेता संजय शुक्ला को 1 लाख 32 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
webdunia
राजनीतिक गलियारों में पुष्यमित्र को कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना जताई जा रही थी। चुनाव की तारीख होने के बाद तक भाजपा में महापौर प्रत्याशी को लेकर मंथन चलता रहा। हालांकि आखिर में इंदौर के सभी बड़े नेता पु‍ष्यमित्र के नाम पर सहमत हुए। इसके साथ ही भाजपा ने शहर के 68 वार्डों में जीत हासिल की। 
 
हालांकि संजय शुक्ला ने इस चुनाव से शहर में बिखरी कांग्रेस को एक दिया। खेमों में बंटे कांग्रेसी नेता संजय शुक्ला की जीत के लिए मेहनत करते नजर आए, जिसका असर विधानसभा चुनावों में दिखाई दे सकता है। संजय शुक्ला के पक्ष में एक बात यह है कि उनके नाम की घोषणा काफी पहले हो गई थी, जबकि पुष्यमित्र भार्गव को बहुत कम वक्त मिला।
webdunia

संजय शुक्ला ने जहां प्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं से मिले, वहीं भार्गव कम वक्त होने के कारण ऐसा नहीं कर पाए। ज्यादातर समय वे वाहन से चुनाव प्रचार करते नजर आए। हालांकि प्रचार में पुष्यमित्र के साथ विधानसभा के लोकप्रिय नेता साथ रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मध्यप्रदेश के 7 नगर निगम, 27 नगर पालिका और 64 नगर परिषद में भाजपा की जीत