Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आजादी का अमृत महोत्सव, वीर नायकों की गाथा का नाट्‍य मंचन

Webdunia
रविवार, 30 जनवरी 2022 (20:53 IST)
इंदौर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भोजपुरी साहित्य अकादमी भोपाल, संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद एवं देवी अहिल्या सेवा न्यास इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव 'वंदे मातरम' मनाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत इंदौर के रंग निर्देशक राजन जी देशमुख ने 1857 से 1947 तक जो क्रांति हुई उनके ऐसे वीर नायक, जो लोगों द्वारा भुला दिए गए हैं, उनको याद करने का एक प्रयास किया गया है। एक नाट्य प्रस्तुति तैयार की गई है। इसमें अलग-अलग किरदारों को अलग-अलग नरेटर अपने ढंग से उनकी गाथा बयां की गई।

पूरे कार्यक्रम में 6 मुख्य किरदारों को लिया गया है। इसमें सुभाषचंद्र बोस, वीर सावरकर, चाफेकर बंधु, खुदीराम बोस, चारुचंद्र बोस और मदनलाल ढींगरा। दूसरी प्रस्तुति जानकी बैंड की थी। जानकी बैंड जबलपुर से प्रस्तुति के लिए आए।

जानकी बैंड की एक खूबी यह है कि सिर्फ लड़कियों का एक समूह है उसमें गाने वाली भी लड़कियां है और जितने भी वाद्य बजाए जाते हैं वह भी लड़कियों द्वारा ही बजाए जाते हैं। यह पूरे देश में अपने ढंग का एक अनूठा बैंड है। जानकी बैंड ने भोजपुरी और हिन्दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इसमें हिन्दी की फेमस गीत और कविताएं हैं जिनको संगीतबद्ध किया है‌।

आभार प्रदर्शन देवी अहिल्या सेवा न्यास की सचिव श्रीमति श्रुति केलकर ने माना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उषा ठाकुर (मंत्री, संस्कृति पर्यटन एवं अध्यात्म विभाग मध्यप्रदेश शासन) ने अपने संबोधन में कहा कि अपने घर की बैठक में किसी एक क्रांतिकारी का चित्र अवश्य लगाएं।

इससे घर के लोगों के विचारों में परिवर्तन तो होता ही है साथ ही घर में आने वाले अतिथियों के मन पर भी उसका प्रभाव होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे (विभागाध्यक्ष पत्रकारिता विभाग देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर) थीं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments