Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाकाल लोक के बाद अब इंदौर के अहिल्या लोक पर बवाल, फैसले के खिलाफ व्यापारी लामबंद

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2023 (17:30 IST)
Indore News :  उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी की वजह से मुर्तियां गिरने पर जारी बवाल थमा ही नहीं था कि मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अहिल्या लोक पर बवाल मच गया। स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले अहिल्या लोक की वजह से राजवाड़ा के आसपास के व्यापारी खासे नाराज हैं।

बता दें कि हाल ही में तेज आंधी से उज्‍जैन में स्‍थित महाकाल लोक की मुर्तियां गिरकर धराशायी हो गईं थीं। इसके बाद अब इंदौर में भी अहिल्‍यालोक को लेकर बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, इंदौर में अहिल्या लोक के निर्माण पर नगर निगम 20 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। नगर निगम ने इस साल अपने बजट में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की योजना राजवाड़ा के सामने का रास्ता बंद करने की है। राजवाड़ा से गोपाल मंदिर के बीच का रास्ता पैदल चलने वालों के लिए ही खुला रहेगा। उद्यान के आगे की सड़क चौड़ी की जाएगी। वन वे को टू वे करने की तैयारी है। यशवंत रोड की तरफ से आने वाला ट्रैफिक भी उस सड़क से गुजरेगा। यह खबर फैलते ही फैसले के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो गए।

सराफा, बर्तन बाजार, बजाज खाना चौक, मारोठिया बाजार, सीतलामाता बाजार, क्लाथ मार्केट, सांठा बाजार जैसे परंपरागत बाजार से जुड़े व्यापारी खासे नाराज है। कहा जा रहा है कि अगर स्मार्ट सिटी कंपनी फैसला वापस नहीं लेती है तो व्यापारियों की बड़े आंदोलन की भी तैयारी है।

उल्लेखनीय है कि 20 साल पहले भी नगर निगम ने राजवाड़ा के सामने बगीचा बनाया था। तब राजवाड़ा चौक की सड़क बंद कर दिया गया था। इसका काफी विरोध हुआ था। हालांकि बाद में जब उमाशशि शर्मा मेयर बनीं तो उन्होंने बगीचे का एक हिस्सा तुड़वा कर फिर सड़क बना दी।

ऐसा ही कुछ मामला हाल में गांधी हॉल को प्राइवेट हाथों में सौंपने को लेकर भी हुआ था। हालांकि गणमान्य नागरिकों के विरोध के बाद महापौर ने मामले में हस्तक्षेप किया और इसे प्राइवेट हाथों में जाने से रोक लिया गया।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments